फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कोई सताए तो 1090 पर बेझिझक फोन करें: एसएसपी

कोई सताए तो 1090 पर बेझिझक फोन करें: एसएसपी

Fri, 08 Dec 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
कोई सताए तो 1090 पर बेझिझक फोन करें: एसएसपी
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने कहा कि कोई किसी भी तरह से सताए तो महिलाएं 1090 पर बेझिझक होकर फोन करें। शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत और सजग रहना होगा।
जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के चौथे दिन मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने कहा कि यदि किसी महिला के साथ कोई छेड़छाड़ करता है। उत्पीड़न करता है, ब्लैकमेल करता है तो वह 1090 पर सीधे शिकायत कर सकती है। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाता है। घटनाओं को छिपाने से ही घटनाएं बढ़ती हैं। घरेलू उत्पीड़न की शिकायत भी सीधे पुलिस से की जा सकती है। 100 नंबर पर भी शिकायत की जा सकती है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, महिला थानाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने विचार रखे। इससे पहले कॉलेज में पहुंचने पर अतिथियों का प्राचार्य सीमा जैन ने बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ रीता गर्ग, डॉ निशा गुप्ता, डॉ वंदना वर्मा, डॉ संतोष तोमर, डॉ आभा सैनी, सोनाली सिंह, नीता भटनागर, प्रतीक्षा शर्मा, डॉ अमरदीप, डॉ पूनम, डॉ अंजलि, डॉ पल्लवी, डॉ रितु आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed