फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सीओ ने छात्राओं को टिप्स दिए

सीओ ने छात्राओं को टिप्स दिए

Tue, 05 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीओ ने छात्राओं को टिप्स दिए
सीओ ने छात्राओं को टिप्स दिए
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। नारी सशक्तीकरण सप्ताह के तहत डीएवी डिग्री कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में सीओ एसकेएस प्रताप ने छात्राओं को छेड़छाड़ की घटनाओं व महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया।

डीएवी डिग्री कालेज में नारी सशक्तीकरण सप्ताह मनाया गया। सीओ ने छात्राओं व महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर किस प्रकार अंकुश लगाया जा सकता है, उसकी जानकारी दी। छेड़छाड़ को रोकने के लिए वूमेन पावर नंबर 1090 और 100 नंबर डायल करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि 1090 पर शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं की पहचान भी गुप्त रखी जाती है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को स्वयं की रक्षा करने के कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि छात्राएं अपने साथ होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए मिर्ची पाउडर व सुई आदि से अपनी रक्षा स्वयं कर सकती हैं। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह व एसएसआई लेखराज सिंह ने छात्राओं को इस तरह की किसी भी घटना में अपना संयम बनाए रखने की अपील करते हुए उसे रोकने के लिए डटकर मुकाबला करने की अपील की। गोष्ठी में प्राचार्य बीडी शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य नाहर सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed