{"_id":"5a05f0f04f1c1bc1678ba984","slug":"41510338800-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमानी और नैना के सिर सजा ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमानी और नैना के सिर सजा ताज
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नईमंडी स्थित ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। मिस फ्रेशर का ताज हिमांशी वोहरा और नैना गर्ग के सिर सजा। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एमए, एमकॉम, बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। शुभारंभ गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से हुआ। प्रियंका, पूजा, साक्षी ने वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण केटवॉक द्वारा महाविद्यालय की 2017-18 की मिस फ्रेशर का चुनाव किया गया। जिसमें मिस फ्रेशर का खिताब बीए, बीकॉम से हिमांशी वोहरा के नाम और एमए, एमकॉम से नैना गर्ग के नाम रहा। रनरअप जीनत और स्वाति चौहान रही। निर्णायक मंडल में डॉ योगिता शर्मा, रीतू पंवार, मोनिका रहीं। महाविद्यालय की निदेशिका संतोष गोयल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।
प्राचार्य डॉ सूर्य प्रकाश अग्रवाल ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। डांस कोरियोग्राफी प्रोफेसर ज्योति नामदेव ने की। मंच संचालन बीए की तोषी एवं बीकॉम की इरम खान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रवक्ताओं समेत कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।