फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वेदानुकूल आचरण से स्थापित होगी समानता और मानवता

वेदानुकूल आचरण से स्थापित होगी समानता और मानवता

Mon, 06 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
वेदानुकूल आचरण से स्थापित होगी समानता और मानवता
वेदानुकूल आचरण से स्थापित होगी समानता और मानवता
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। भैंसी गांव में आयोजित तीन दिवसीय यजुर्वेद परायण यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर राष्ट्र और समाज की समृद्धि, शांति और जन कल्याण की कामना की गई। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि आचरण की पवित्रता से समाज में सत्य, न्याय, समानता और मानवता स्थापित होगी।

यजुर्वेद परायण यज्ञ अनुष्ठान में वैदिक संस्कृति के संवर्द्धन का संकल्प लिया गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि वेदानुकूल आचरण के बिना समाज और राष्ट्र में धर्म, न्याय, सत्य की स्थापना होगी। मनुष्य के धर्म की कसौटी आस्था या विश्वास नहीं, बल्कि आचरण है। यज्ञ और योग भारत की वैदिक परंपरा है। भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाने के लिए वैदिक संस्कृति से जोड़ें। आचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि वेद ईश्वरीय वाणी है। मानसिक, आत्मिक और चारित्रिक उन्नति के लिए वैदिक ज्ञान के पथ पर अग्रसर होना चाहिए। आचार्य गुरुवचन शास्त्री, विजय पाल शास्त्री, ऋषिराज ने विचार रखे। यज्ञमान मनोज और नरेंद्र आर्य सपत्नीक रहे। संयोजक चौधरी खिलारी सिंह एवं राजपाल आर्य ने अतिथियों का सम्मान किया। ऋषिपाल, जसवीर राणा, नरेंद्र कुमार, प्रमोद अहलावत, जयप्रकाश शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed