फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   निकाय चुनाव बुढ़ाना

निकाय चुनाव बुढ़ाना

Tue, 31 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव बुढ़ाना
17 वार्डों के लिए 38 बूथों पर होगा मतदान
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। निकाय चुनाव बुढ़ाना के लिए नगर पंचायत व प्रशासन द्वारा चुनाव संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। कस्बे में कुल 17 वार्डों के सदस्यों के लिए चुनाव होगा। इन वार्डों में मतदान के लिए 38 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

कस्बे के निकाय चुनाव में प्रत्याशी विभिन्न दलों से सिंबल लेने के लिए अपनी जोरआजमाइश कर रहे हैं। कस्बे में कुल 14, 986 पुरुष व 13,862 महिला अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। करीब 28, 848 मतदाताओं वाली निकाय में 17 वार्डों पर नगर पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। तीन सदस्य सरकार द्वारा नामित किए जाएंगे। कस्बे के कुल 17 वार्डों में मतदान हेतु 38 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने बताया कि वार्ड नं. 3 के लिए बूथ नं. 5, 6, 7 वार्ड नं. 8 के लिए 16, 17, 18 वार्ड नं. 9 के लिए 19, 20 व 21 व वार्ड नं. 12 के लिए 26, 27 व 28 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। उन्होंने बताया कि एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कस्बे के वार्ड नं 3, 8, 9 व 12 में मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण इन वार्डों में तीन- तीन मतदान केंद्र बनाए गए। बाकी सभी वार्डों में दो-दो मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed