{"_id":"59f3863e4f1c1bda538b96a7","slug":"41509131838-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबडडी में बसेड़ा की टीम ने ट्रॉफी कब्जाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबडडी में बसेड़ा की टीम ने ट्रॉफी कब्जाई
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी में बसेड़ा की टीम ने ट्रॉफी कब्जाई
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव तिस्सा अलीपुर में दो दिवसीय चौधरी चरणसिंह मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में बसेड़ा की टीम ने गांव यूसुफपुर की टीम को हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में जिला शामली, बसेड़ा, ककराला, ककरौली, करहेड़ा, इस्सोपुर, मेघाहेड़ी, शुक्रताल, तिस्सा अलीपुर, बटौली, जटवाड़ा, टंढेड़ा, भोकरहेड़ी आदि गांवों की टीमों ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल में बसेड़ा टीम ने करहेड़ा की टीम को 24-16 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में इस्सोपुर की टीम ने बेहड़ा की टीम को कांटे के मुकाबले में 22-20 से हराया। फाइनल मुकाबले में बसेड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस्सोपुर की टीम को 28-20 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने विजेता टीम को 7100 रुपये व उपविजेता टीम को 5100 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बेस्ट ऑफ टूर्नामेंट बसेड़ा के खिलाड़ी अर्जुन को दिया गया। निर्णायक भूमिका में कैप्टन करहेड़ा, आकाश, बबलू, हिमांशु व सोनू रहे। इस मौके पर दीपक चौधरी, मनोज प्रधान, नीरज, संदीप, प्रधान शाहनजर, छोटा, जावेद अब्बास, अंकित, पराग, अमित, जयंत, रामनिवास आदि सहयोग रहा।