फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   41 infected of corona found in the district

जिले में कोरोना के 41 संक्रमित मिले

Fri, 28 Jan 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
41 infected of corona found in the district
जिले में कोरोना के 41 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़नी प्रारंभ हो गई है। शुक्रवार को जिले में 1430 की जांच की गई, जिसमें केवल 41 ही संक्रमित मिले। 317 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज हुए है।
सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव अचानक कम होने लगा है। जिल में 1430 लोगों की जांच कराई गई, जिसमें केवल 41 ही कोराना संक्रमित मिले हैं, कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को किसी की मौत नहीं हुई है। संक्रमितों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। इसके विपरीत जिले में कोरोना संक्रमित 317 मरीज ठीक हो गए हैं, जिनको डिस्चार्ज किया गया है। जिले में इस समय एक्टिव केस घटकर 911 पर आ गए हैं। जिले में मौसम में परिवर्तन प्रारंभ होते ही कोरोना का प्रभाव कम होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिले में 13249 का हुआ टीकाकरण
जिले में टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को 13249 लोगों का टीकाकरण कराया गया। इसमें 15 से 18 वर्ष के 3598 को टीका लगा। अधिक आर्य वर्ग में 1588 को पहली डोज और 7380 को दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ महावीर सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

141 स्थानों पर होगा टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की डॉ गीतांजलि वर्मा ने बताया कि जिले में शनिवार को व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिले में चिकित्सालयों सहित 141 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed