Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   400 quintal adulterated rasgulla buried in the ground

जमीन में दबवाए 400 क्विंटल मिलावटी रसगुल्ले

Fri, 21 Oct 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
400 quintal adulterated rasgulla buried in the ground
मुजफ्फरनगर। चरथावल के गांव कुल्हैड़ी में जिला प्रशासन ने छापा मारकर 400 क्विंटल सफेद रसगुल्लों को जमीन में गड्ढे खोदकर नष्ट कराया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशासन को सूचना मिली थी कि गांव कुल्हैड़ी में मिलावटी रसगुल्ले बनाए जा रहे हैं। एसडीएम सदर परमानंद झा, सीओ धीरेंद्र नागर और चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर रसगुल्लों के अमानक पाया गया। रसगुल्लों में यूरिया, डिटर्जेंट पाउडर, सूज्जी, मैदा आदि डाला जा रहा था। मौके पर लगभग 400 क्विंटल सफेद रसगुल्ले मिले।
एसडीएम ने जिला अभिहित अधिकारी को मौके पर ही बुलाया। रात में ही अधिकारियों ने निर्णय लिया कि सैंपल लेने के साथ ही समस्त रसगुल्लों को नष्ट किया जाए। एडीएम रात डेढ़ बजे तक समस्त रसगुल्लों को नष्ट कराए जाने तक मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
पश्चिम के जिलों, दिल्ली में जाने थे
कुल्हैड़ी में बनने वाले 400 क्विंटल रसगुल्ले पश्चिम के कई जिलों और दिल्ली में बेचे जाने थे। कई वर्षों से यह कार्य खाद्य विभाग की मिलीभगत से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता की सेहत से नहीं होने देंगे खिलवाड़
उप जिलाधिकारी परमानंद झा ने कहा कि यूरिया और डिटर्जेंट पाउडर के प्रयोग से रसगुल्ले बनाए जा रहे थे। जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। हमने सब अपने सामने ही नष्ट कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed