फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   40 teachers trained on child rights

बाल अधिकारों को लेकर 40 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया

Wed, 23 Mar 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
40 teachers trained on child rights
परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण करते बीएसए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बाल अधिकार के अंतर्गत सरकार की योजनाओं को परिषदीय विद्यालयों में सुचारू कराने को लेकर प्रत्येक ब्लाक के चार शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। ये शिक्षक जिले के 959 विद्यालयों में प्रबंध समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

बीएसए ऑफिस के सभागार में दिए गए प्रशिक्षण में बीएसए मायाराम ने कहा कि बाल अधिकारों में शिक्षा का अधिकार मूल अधिकार है। इसी अधिकार के अंतर्गत बच्चो को पाठ्य पुस्तक, भोजन, ड्रेस, जूते, मौजे आदि नि:शुल्क दिए जाते हैं। कोई भी बच्चा इस अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। जनपद के प्रत्येक ब्लॉक के चार यानी कुल 40 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए दिया गया। 40 प्रशिक्षित अध्यापक समस्त जनपद के 959 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित करेंगे। बाल अधिकार के अंतर्गत विद्यालय में सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं जैसे निशुल्क पाठ्य पुस्तक, एमडीएम डीवीटी आदि के बारे में बताएंगे। बच्चों के पठन-पाठन, उनके नामांकन, ठहराव तथा ग्राम प्रधान, एसएमसी सदस्यों, ग्राम वासियों को विद्यालय से जोड़कर बच्चों के भविष्य के लिए प्रयास करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक रमेंद्र मलिक, एआरपी प्रमोद कुमार, एआरपी जसराज चरथावल के द्वारा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed