फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   40 people fell ill after eating buckwheat flour puri in Jansath

Muzaffarnagar News: जानसठ - कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने से 40 लोग हुए बीमार

Tue, 17 Oct 2023 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 17 Oct 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
40 people fell ill after eating buckwheat flour puri in Jansath
जानसठ के नर्सिंग होम में कुटटू का आटा खाने से बीमार बैठे लोग
- एसडीएम जानसठ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे अस्पताल
विज्ञापन

- थोक विक्रेता की दुकान पर छापा मारा, बेसन, हल्दी और मिर्च के भरे सैंपल
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी खाने से कस्बे और आसपास के गांवों में करीब 40 लोग बीमार हो गए। पीड़ितों को अलग-अलग नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। एसडीएम सुबोध कुमार ने अस्पताल पहुंचकर बीमार लोगों का हाल जाना। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. चमनलाल के साथ थोक विक्रेता की दुकान पर छापेमारी की। जानसठ, भोपा और शहर स्थित दुकानों कुट्टे के आटे, सिंघाड़े के आटे, बूंदी के लड्डू, बर्फी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और बेसन के सात सैंपल लिए गए हैं।
रविवार रात शारदीय नवरात्र पर कुट्टू के आटे की पूड़ी व पकवान खाने से जानसठ, ढांसरी, काटका व अहमदगढ़ गांव में 40 लोग अलग-अलग समय पर बीमार हुए। रविवार देर रात पीड़ितों को अस्पताल लाया गया। सोमवार सुबह एसडीएम सुबोध कुमार कस्बे में स्थित नर्सिंग होम में बीमार लोगों का हालचाल जानने के लिए पहुंचे। परिजनों ने कस्बे में स्थित एक ही थोक विक्रेता की दुकान से कुट्टू का आटा खरीदने की बात बताई। एसडीएम ने सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. चमनलाल को कॉल कर बुलवाया।
विज्ञापन

एसडीएम और सहायक आयुक्त खाद की टीम ने कस्बे की गुरु नानक मार्केट में स्थित दुकान पर पहुंचकर छापेमारी की, लेकिन दुकान के अंदर से कुट्टू का आटा बरामद नहीं हुआ। टीम ने दुकान के अंदर से बेसन, हल्दी व मिर्च के सैंपल लिए। छापेमारी की घटना को लेकर कस्बे में स्थित अन्य दुकानदारों में खलबली मच गई। किराना और मिठाई विक्रेता अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। टीम किराना और मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी करने पहुंची, लेकिन दुकानें बंद मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग हो गए बीमार
जानसठ तहसील परिसर से एक ही परिवार से धर्म सिंह, सुमित्रा, सचिन, प्रदीप, प्रीति, उमंग, मोहल्ला हुसैनपुरा में ममता, ललित, गुड्डन, नीतू, सुनील, मोहल्ला मिश्राण में रतन सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, मीनाक्षी बीमार हो गई। मोहल्ला बुध बाजार से चार लोग बीमार हुए। ढांसरी से एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत नौ लोग बीमार हुए। गांव काटका से आठ लोग समेत क्षेत्र में 40 लोग बीमार हो गए।

युवक कुटटू का आटा वापस करने पहुंचा

गांव गढ़ी निवासी विपिन गुरु नानक मार्केट में दुकान पर कुटटू का आटा वापस करने पहुंचा। विपिन ने बताया कि वह कुट्टू का आटा खाने से लोगों के बीमार होने की खबर सुनकर कुटटू का आटा वापस करने दुकान पर आया है। इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीएम सुबोध कुमार ने विपिन से बिल दिखाने के लिए मांगा, लेकिन युवक बिल नहीं दिखा सका।


दीपावली तक चलेगा अभियान, मिलावट पर खैर नहीं
खाद्य विभाग की टीम ने जिलेभर में अभियान शुरू कर दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. चमनलाल ने बताया कि जानसठ की गुरु नानक मार्केट में थोक विक्रेता की दुकान पर कुट्टू का आटा बरामद करने के लिए छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर से कुट्टू का आटा बरामद नहीं हो सका। दुकान से बेसन, हल्दी व मिर्च के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। अगर मिलावट मिलती है तो दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर के प्रेमपुरी से कुट्टू और सिंघाड़े के आटे का सैंपल लिया गया है। भोपा से बूंदी के लड्डू और बर्फी के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed