फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   40 kg plastic seized from 25 shops in Deoband

Muzaffarnagar News: देवबंद में 25 दुकानों से 40 किलो प्लास्टिक जब्त, 12 हजार का वसूला जुर्माना

Fri, 30 Dec 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
40 kg plastic seized from 25 shops in Deoband
देवबंद। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शासन के आदेश पर नगरपालिका द्वारा 27 दिसंबर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में लगभग टीम ने 40 किलो से अधिक प्लास्टिक जब्त कर 12 हजार रूपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी डा. धीरेंद्र कुमार राय के निर्देश पर सफाई व खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर के मुख्य बाजार, अनाज मंडी, एमबीडी चौक मोहल्ला फौलादपुरा, मीना बाजार व मंगलौर रोड बाजार में अभियान चलाया चलाकर करीब 25 दुकानदारों से 40 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त करते हुए संबंधित दुकानदारों से 12 हजार रूपये का जुर्माना वसूला। सफाई निरीक्षक पोपिन कुमार ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध है बावजूद इसके दुकानदार इसका प्रयोग कर रहे हैं जो गलत है। ईओ धीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि जहां कहीं भी शिकायत मिल रही है वहीं पर टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है। सिंगल यूज प्लास्टिक स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इसके स्थान पर कपड़े के थैले का प्रयोग किया जाना चाहिए। विशेष अभियान में अतिक्रमण प्रभारी विकास चौधरी, मौ. ताबिश, प्रकाश व योगेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed