फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   40 bighas of land will be purchased to complete the integrated township

Muzaffarnagar News: इंटीग्रेटेड टाउनशिप पूर्ण करने को खरीदी जाएगी 40 बीघा भूमि

Wed, 13 Aug 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
40 bighas of land will be purchased to complete the integrated township
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर द्वारिका सिटी के नाम से स्थापित इंटीग्रिटेड टाउनशिप की योजना पूर्ण करने के लिए विकासकर्ता की ओर से 40 बीघा भूमि की खरीद की जाएगी। एमडीए ने योजना पूर्ण करने के लिए दो वर्ष का समय और दिया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से 2005 में शहरों में सुनियोजित आवासीय काॅलोनी विकसित करने के लिए इंटीग्रेटेड टाउनशिप योजना लागू की गई थी। जिसके बाद शहर से सटे गांव शेरनगर और बीबीपुर में द्वारिका बालाजी कंसोर्टियम कंपनी की ओर से करीब 100 एकड़ भूमि में इंटीग्रेटेड टाउनशिप का खाका तैयार किया गया। जिस पर विकास प्राधिकरण की ओर से 20 मई 2009 को लाइसेंस प्रदान कर दिया गया था लेकिन 15 वर्ष होने के बावजूद परियोजना पूर्ण नहीं हो पाई।
विज्ञापन

द्वारिका बालाजी कंसोर्टियम के निदेशक अजय बंसल का कहना है कि परियोजना पूर्ण करने के लिए 40 बीघा भूमि और क्रय की जानी है। परियोजना पूर्ण करने के लिए एमडीए से दो वर्ष का समय बढ़वाया गया है। एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि बोर्ड के निर्णय के अनुसार परियोजना का समय दो वर्ष बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
93 प्रतिशत पूर्ण हो चुका परियोजना का कार्य

विकास कार्य पूर्ण होने की स्थिति(प्रतिशत)


भूमि समतलीकरण और सड़क निर्माण 90

जल निकासी की व्यवस्था 90

जलापूर्ति और ओवरहैड टैंक का निर्माण 96

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 95

बिजली घर एवं विद्युतिकरण 95

पौधारोपण, पार्ग और रेन वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था 82

बाउंड्री वाल एवं गेट 98

सार्वजनिक सुविधा एवं मनोरंजन के साधन 98
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed