फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   39 villages in the district will be smoke free

जिले में 39 गांवों को किया जाएगा धुआं मुक्त

Mon, 16 Apr 2018 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 16 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
39 villages in the district will be smoke free
योजना की जानकारी देते कंपनी के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
उज्ज्वला पंचायत योजना में जिले के 39 गांवों को प्रत्येक घर में गैस कनेक्शन देकर धुआं मुक्त किया जाएगा। पांच मई तक यह अभियान पूरा कर लिया जाएगा। इसी के साथ ही 20 अप्रैल को जिले के 42 गांवों में शिविर लगाकर गैस एजेंसियां पात्रों को 100-100 गैस कनेक्शन वितरित करेंगी। जिले में 42 गैस एजेंसियां 4200 गैस कनेक्शन पात्रों को वितरित करेंगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री विस्तारित उज्ज्वला योजना के जनपद के नोडल ऑफिसर और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन के लोनी एलपीजी के प्रबंधक अभिषेक कुमार ने रविवार को इस योजना की पूरी जानकारी दी। बताया कि उज्ज्वला पंचायत योजना शनिवार से प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी की इस स्कीम में जिले के 39 गांवों को धुआं मुक्त किया जाएगा। प्रत्येक घर में रसोई गैस कनेक्शन दिया जाएगा। पांच मई तक अभियान को पूरा किया जाएगा। अभिषेक ने बताया कि योजना के तहत पांच करोड़ गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से तीन करोड़ 56 लाख लोगों को योजना के तहत कनेक्शन दिया गया। योजना का लक्ष्य पांच करोड़ से बढ़ाकर आठ करोड़ किया गया है। योजना के तहत देश में एलपीजी कवरेज 61 प्रतिशत से बढ़कर एक अप्रैल 2018 तक 8.091 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने एक सवाल के संदर्भ में बताया कि विस्तृत उज्ज्वला योजना के तहत सात श्रेणियों को शामिल किया गया है, जिन्हें इस योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जा सकता है।

योजना में एससी, एसटी अंत्योदय और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र परिवारों को लाभ मिलेगा।  20 अप्रैल को पूरे देश के जिलों में सभी तेल कंपनियों की गैस एजेंसियों की ओर से एलपीजी पंचायत का आयोजन होगा। इसमें 100 कनेक्शन पीएमयूवाई के तहत बांटे जाएंगे।

जिले की 42 गैस एजेंसी 4200 गैस कनेक्शन वितरित करेगी।  लाभार्थियों को एलपीजी के सुरक्षित इस्तेमाल और इस योजना से हुए अन्य फायदों की जानकारी दी जाएगी। वहीं, सभी लाभार्थियों को एलपीजी सुरक्षा पुस्तिका भी प्रदान की जाएगी।


योजना के तहत पहले छह रिफिल पर सब्सिडी मिलेगी और ऋण का पैसा सातवें रिफिल की सब्सिडी से काटा जाना प्रारंभ होगा। कंपनी गैस चूल्हा और पाइप आदि उपभोक्ता को ऋण पर देगी।  पीएमयूवाई के जिला प्रभारी गौरव, आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर प्रदीप यादव और नेशनल गैस एजेंसी के मालिक अजय गुप्ता भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed