फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   38 corona infected patients found in a single day

एक ही दिन में 38 मिले कोरोना संक्रमित मरीज

Sun, 12 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
38 corona infected patients found in a single day
शाहपुर के गांव आदमपुर में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस द्वारा सील किया गया मौहल्ला - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एक ही दिन में 38 मिले कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नहीं संभले तो बहुत देर हो जाएगी। तेेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण पूरे जनपद को जकड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने भी बढ़ रहे संक्रमण को देेखते हुए शनिवार और रविवार का लॉकडाउन लागू किया है, लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं। बाजार खुलते ही सड़कों पर आ जाते हैं। बेवजह घूमने और इधर-उधर जाने से भी बाज नहीं आ रहे। सोमवार को 55 घंटे का लॉकडाउन खत्म हो रहा है। बाजार खुलेंगे, लेकिन कोरोना से बचना है तो घरों में ही रहना होगा। बेहद जरूरी हो तो ही बाहर निकलें।
रविवार को जिले में कोरोना का कहर टूटा। एक ही दिन में 38 संक्रमित मिले हैं। इनमें पुलिसवाले और बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हैं। जिला कारागार के 11 बंदियों को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। मेरठ में भर्ती एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आठ लोग ठीक होकर अस्पताल से अपने घर लौट गए। जनपद में अब सक्रिय कोरोना पॉजिटिव 144 हो गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि रविवार को 839 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें 38 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पांच वहलना चौकी तथा दो पुलिस लाइन के पुलिस कर्मी हैं। जिला कारागार के 11 बंदियों को भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। इससे पहले भी पुलिस विभाग एवं जेल में कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा शहर की सरकुलर रोड पर दो, बुढ़ाना, मोरना, शहर की सिविल लाइंस, रामपुरी, गांधी कॉलोनी, गोशाला नदी रोड, रुड़की चुंगी एवं मंडी समिति में एक-एक केस सामने आया है। कूकड़ा, शाहपुर में दो-दो मामले मिले हैं। टाउन हाल स्थित विद्युत निगम के कार्यालय के छह कर्मचारी और अधिकारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले भी विद्युत निगम में कई मामले मिल चुके हैं। आठ लोगों के ठीक हो जाने के बाद 144 सक्रिय केस रह गए हैं जबकि अब तक कुल 435 कोरोना केस सामने आ चुके हैं। मेरठ में भर्ती वसुंधरा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जनपद में अब तक कोरोना से 18 लोग जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों के परिजनों की नहीं हो रही जांच
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बावजूद संदिग्धों की जांच नहीं हो पा रही है। यहां तक कि जिन लोगों के यहां कोरोना के केस मिल चुके हैं, उनके भी सैंपल नहीं लिए गए हैं। ओम रेजिडेंसी में एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन उनके परिजनों की जांच के लिए सैंपल नहीं लिए गए। डॉक्टर की पत्नी का कहना है कि उन्हें बुखार है लेकिन जांच नहीं हुई। इसके अलावा अवध विहार में एक युवक की मौत के बावजूद उसके भी परिजनों की जांच नहीं हुई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि यहां पर सैनिटाइजर का भी छिड़काव नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed