फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   350 students honored

Muzaffarnagar News: 350 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

Sun, 27 Nov 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
350 students honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। माइनॉरिटी स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने जिले के 350 मेधावी बच्चों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला अल्पसंख्यक अधिकारी कुमारी मैत्री रस्तौगी ने अल्पसंख्यकों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
सादात हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज दानिश की तिलावत ए कलाम से हुई। समारोह में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लेने वाले लगभग 350 बच्चों को सम्मानित किया गया। जाकिर अली राणा ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कहा कि सभी माता-पिता की जिम्मेदारी हैं कि वो अपने बच्चो को जरूर पढ़ाएं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद वसी अंसारी ने कहा कि सिर्फ शिक्षा के माध्यम से ही हम किसी भी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। अंजुमन तरक्की ए तालीम के अध्यक्ष एडवोकेट अमजद और खालसा के जिला प्रधान सतपाल सिंह हंसपाल ने भी विचार व्यक्त किए। संस्था अध्यक्ष जफरयाब खान ने सोसाइटी का रिपोर्ट कार्ड पढ़ा। इस दौरान लख्ते हसनैन जैदी, शाने आलम, यूसुफ खान, काजी शादाब, अब्दुल सलाम, मोहम्मद आसिफ, जीशान अहमद, रईस अहमद, शहजाद अली गौर, याकूब सभासद, एजाज अहमद, सरफराज आलम और असद पाशा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सपा नेता असद पाशा, सरफराज आलम, मास्टर अल्ताफ खान, समाजसेवी इम्तियाज खान, हाजी कमर आलम, गौहर सिद्दीकी, मास्टर इसरार, शमशेर मलिक, अरशद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed