{"_id":"5f7f5d8a8ebc3e9b8268b831","slug":"35-new-corona-patients-arrived-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt5051927117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आए 35 नए कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आए 35 नए कोरोना मरीज
विज्ञापन
जिले में आए 35 नए कोरोना मरीज
मुजफ्फरनगर। जनपद में बृहस्पतिवार को 35 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 78 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 561 रह गई है।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में कुल 1891 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से 35 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिन्हें बेगराजपुर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जिले में 78 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही कुल एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 561 ही रह गई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5092 तक जा पहुंची है। इनमें से 4457 मरीज ठीक होकर घर भी लौट चुके हैं। वहीं, अब तक जिले के 79 लोगों की इस वैश्विक महामारी से मौत हो चुकी है।