{"_id":"68f3f8c9eb22772cfb0d4af7","slug":"340-kg-of-adulterated-rasgullas-worth-rs-51000-destroyed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-156838-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 51 हजार रुपये के 340 किलो मिलावटी रसगुल्ले नष्ट कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 51 हजार रुपये के 340 किलो मिलावटी रसगुल्ले नष्ट कराए
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य वस्तुओं के 12 नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए। कुल्हेड़ी गांव में छापा मारकर लगभग 51 हजार रुपये के 340 किलो मिलावटी रसगुल्ले नष्ट कराए गए।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। शामली रोड से सचल वाहन महिंद्रा सुप्रो से मिल्क क्रीम का नमूना एवं अंशुल मावा भट्टी कुतुबपुर से मिक्स्ड मिल्क एवं खोया का नमूना लिया गया। ग्राम कुतुबपुर से रमेश मावा भट्टी से खोया एवं मिक्स्ड मिल्क का नमूना लिया गया। बड़ा बाजार खतौली से मै. अग्रवाल किराना मर्चेंट से अंशु कुमार से मिक्सड मसाला पाउडर का एक नमूना और खतौली स्थित चंदसीना गांव से नौशाद अली, शहजाद, शमीम एवं दिलशाद की मावा भट्ठियों से खोया का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
साथ ही अस्वच्छकर एवं दूषित अवस्था में मिला 50 किलो मावा नष्ट कराया गया। इसके अतिरिक्त टीम की ओर से सदर तहसील स्थित कुल्हेड़ी गांव में रसगुल्ला निर्माण इकाई पर छापा मारकर एक नमूना लिया गया। मिलावटी प्रतीत होने पर लगभग 340 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए गए। विभिन्न खाद्य वस्तुओं के 12 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।