{"_id":"61e71491eb76de18295383e5","slug":"332-more-infected-including-two-children-found-muzaffarnagar-news-mrt573895787","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों समेत 332 और संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों समेत 332 और संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बच्चों समेत 332 और संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को 332 नए संक्रमित केस मिले, इनमें पांच साल से कम उम्र के दो बच्चे भी शामिल है। सक्रिय मामलों की संख्या 2528 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 2671 लोगों की कोरोना जांच कराई।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि पांच साल से ऊपर के 330 और पांच साल से कम उम्र के दो केस मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पताल में जिले के सिर्फ दो मरीज भर्ती हैं। पहली लहर से अब तक जिले में 34 हजार 482 मामले मिल चुके हैं। होम आइसोलेशन में 2526 लोगों को उपचार चल रहा है। इनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दवाइयां दीं और कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य किया है।
रैंडम जांच में मिले 104 मामले
कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ रहा है। रैंडम जांच में मंगलवार को 104 मामले मिले हैं। इनमें अधिकतर लोग ऐसे थे, जिन्होंने बगैर किसी बड़े लक्षण के अपनी जांच कराई थी। इन लोगों को होम आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि शहर में छह केंद्रों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। लोगों की जांच के साथ दवाईयां दी जा रही है। अगर कोई संक्रमित मिलता है तो उसे होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है।