फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देवबंद बवाल : फरार तीन आरोपियों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच ने कराई रिपोर्ट दर्ज

देवबंद बवाल : फरार तीन आरोपियों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच ने कराई रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 May 2019 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
देवबंद बवाल : फरार तीन आरोपियों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच ने कराई रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। वर्ष 2013 में फल विक्रेता मो. अफजाल की मौत के बाद हुए बवाल के मामले में जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को फरार चल रहे तीन आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के एमबीडी चौक के समीप खड़े नेचलगढ़ निवासी अफजाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस का डंडा लगने से उसकी मौत हुई है। जिसको लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया और अफजाल के शव को लेकर सहारनपुर मुजफ्फनगर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया था। इतना ही नहीं अचानक बेकाबू हुई भीड़ ने फायरिंग करते हुए पुलिस जीप के साथ ही लोकनिर्माण अतिथिगृह को आग के हवाले कर दिया था। उपद्रवी यहीं पर शांत नहीं हुए। उन्होंने एसपी देहात के गनर के साथ मारपीट करते हुए उससे एके47 लूट ली थी। तभी से मामले की जांच चल रही है। लेकिन आज तक लूटी गई एके47 का कोई सुराग नहीं लगा। इसी मामले से जुड़े कई लोगों ने तो इलाहाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे तक लिया हुआ है। शुक्रवार को सहारनपुर क्राइम ब्रांच के निरीक्षक नीरज सिंह देवबंद पहुंचे और उन्होंने प्रकरण से जुड़े तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। नीरज सिंह ने बताया कि फरार चल रहे मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी चांद पुत्र इस्लाम, मीना बाजार पुम्बो वाली मस्जिद निवासी मोमिन उर्फ पोपिन पुत्र अशफाक और सराय पीरजादगान निवासी खालिद पुत्र मीर इलाही फरार चल रहे हैं। जिनके विरुद्ध धारा 82 की कार्रवाई की गई थी। लेकिन उसके बाद भी न तो वह गिरफ्तार हुए और न ही अदालत में पेश हुए। जिसके चलते उनके विरुद्ध न्यायालय के आदेश की अवहेलना किए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया कि इसके बाद तीनों आरोपियों के विरुद्ध 83 की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed