फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खूब हंसो और हंसाओ, जिंदगी को बेहतर बनाओ

खूब हंसो और हंसाओ, जिंदगी को बेहतर बनाओ

Sat, 04 May 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
खूब हंसो और हंसाओ, जिंदगी को बेहतर बनाओ
मुजफ्फरनगर। हंसी जीवन का सार है। यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का विकास तो करती ही है, साथ ही स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है। चिकित्सक भी हंसी को बेहतर मेडिसिन मानते हैं। एक मुस्कराहट मात्र से चेहरे की सारी मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं और ठहाके से शरीर के सारे अंग बेहतर काम करने लगते हैं। योग में तो हास्य क्रियाओं को पूरी तरह शामिल कर लिया गया है। जहां-तहां चलने वाली योगाभ्यास कक्षाओं में हास्य क्रियाएं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


हंसने से शरीर के सारे अंग हो जाते हैं सक्रिय
स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. लोकेश गुप्ता बताते हैं कि हंसी एक बेहतर एक्सरसाइज है। हंसने से हमारे फेफड़े एकदम से सक्रिय होते हैं। ऑक्सीजन ज्यादा मात्रा में शरीर के अंदर जाती है और शरीर के सारे अंग बेहतर काम करने लगे हैं। दिल, दिमाग और पेट के सभी अंग जब सही से काम करेंगे तो उनसे स्त्रावित होने वाले हार्र्मोंस में कोई गड़बड़ी नहीं होगी और हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा। वह स्वयं सुबह को हास्य क्रियाएं करते हैं और इसका लाभ मिलता है।
विज्ञापन


बेहतर स्वास्थ्य के लिए हंसी को अपनाएं
जिला चिकित्सालय में आयुष विभाग के प्रभारी डॉक्टर सुभाष त्यागी हंसी को बेहतर स्वास्थ्य के लिए टॉनिक मानते हैं। कहते हैं कि जब आप मुस्कुराकर किसी से बात करते हैं तो सामने वाला भी प्रभावित होता है। हंसने से आत्मा खिल उठती है। भागदौड़ की जिंदगी में लोगों के पास हंसने की फुर्सत नहीं है। वैज्ञानिक, चिकित्सीय और सामाजिक हर तरह से हंसी का महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है हंसी
भारतीय योग संस्थान के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत प्रभारी निर्मल जैन कहते हैं कि हंसी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। मन खुश रहता है तो नकारात्मक चीजें खुद ब खुद कम हो जाती हैं। शरीर पर इसका सीधा असर होता है। प्रतिदिन लगने वाली योग कक्षाओं में हास्य क्रियाएं कराई जाती हैं। मुस्कुराने से लेकर ठहाका लगाने तक हर क्रिया शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डालती है।


तनाव को कम करती है हंसी
आर्ट ऑफ लिविंग की जिला कोऑर्डिनेटर सोनिया लूथरा जीवन हंसी को जीवन का सार मानती हैं। कहती हैं कि जब आप हंसते हैं तो सारा तनाव काफूर हो जाता है। आध्यात्मिकता से लेकर वैज्ञानिक तक, हंसी का महत्व है। हंसने से चेहरे से लेकर पेट और हृदय समेत शरीर के अंगों के विभिन्न मशल्स बेहतर काम करने लगते हैं। आप बहुत थका महसूस कर रहे हैं और अचानक किसी बात पर हंसी आ जाती है, तो इसके बाद देखिए आप बेहद एनर्जेटिक महसूस करने लगेंगे। हंसी से आपका पूरा तनाव दूर हो जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग के शिविरों में हास्य क्रियाएं कराई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed