फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अपने हितों की रक्षा करना सभी का धर्म है-जिले सिंह

अपने हितों की रक्षा करना सभी का धर्म है-जिले सिंह

Wed, 17 Apr 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
अपने हितों की रक्षा करना सभी का धर्म है-जिले सिंह
अपने हितों की रक्षा करना सभी का धर्म : जिले सिंह
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ में आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर जाटव आश्रम समिति के वार्षिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीजे जिले सिंह ने कहा कि अपने हितों की रक्षा करना सभी का धर्म है। जो व्यक्ति सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए जीता है, वह कभी समाज और देश उत्थान का भागीदार नहीं बन सकता है। डा. भीमराव आंबेडकर ने अपने हितों को त्याग कर देश के विकास के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। हम सभी को उनके आदर्शों को अपनाकर समाज की उन्नति में सहायक बनना चाहिए।

डा. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुकतीर्थ जाटव आश्रम में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को त्याग कर नारी जाति का सम्मान करना, नशाखोरी को छोड़ना व बिना दहेज की शादी करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अतर सिंह, ट्रस्ट अध्यक्ष ब्रह्म सिंह नरखरिया, भोपाल सिंह, अनिल कुमार प्रधानाचार्य, प्रधान शिवकुमार, राजेंद्र कुमार, सत्यपाल जाटव, देवी प्रसाद भारती आदि ने जाटव समाज के लोगों से बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। दिल्ली से पधारे भीम प्रचार मंडली के सदस्य मदन ढिलोरा, सुमन सागर, बाबूलाल आदि कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर बाबा साहब का गुणगान किया। इस मौके पर राजपाल, दल सिंह प्रधान, सत्यपाल सिंह, नरेश एडवोकेट, शारदा, गंगाशरण आदि व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed