{"_id":"5c9d1886bdec22141b2b5c17","slug":"31553799302-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को रेलवे का रहेगा मेगा ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को रेलवे का रहेगा मेगा ब्लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को रेलवे का रहेगा मेगा ब्लॉक
मुजफ्फरनगर। शनिवार 30 मार्च को सहारनपुर-टपरी के बीच रेलवे लाइन पर कार्य होने के कारण सुबह सात बजे से रात 12 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। ऐसे में कई ट्रेन रद्द की गई तथा कई के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इस दिन ट्रेन नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 30 मार्च को दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर सहारनपुर-टपरी के मध्य ब्रिज नंबर 219 पर कार्य किया जाएगा। इसके मद्देनजर प्रात: सात बजे से लेकर रात्रि सवा बारह बजे तक ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। इसी कारण इस मार्ग पर चलने वाली 54540 अंबाला-निजामुद्दीन पैसेंजर, 54539 निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर, 64557 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर-मेरठ के बीच रद्द रहेगी, इसका संचालन मेरठ से होगा प्रयागराज के लिए होगा। 64562 अंबाला-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर-दिल्ली के बीच रद्द रहेगी। 64561 दिल्ली-अंबाला पैसेंजर दिल्ली-सहारनपुर के बीच रद्द होगा। कालका पैसेजर, 54542 अंबाला-मेरठ पैसेंजर भी सहारनपुर-मेरठ के बीच रद्द रहेगी। नई दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेेस, 14682 सुपर एक्सप्रेस, 04402 एसी स्पेशल एक्सप्रेस, 14318 देहरादून-इंदौर, 12018 शताब्दी एक्सप्रेस, 19020 हरिद्वार-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 54472 ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर अन्य मार्गो से निकाली जाएगी। 31 मार्च को 18238 छत्तीगढ़ एक्सप्रेस, 54471 दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर तथा दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर का एक से डेढ़ घंटे तक रोक कर इस मार्ग पर संचालन किया जाएगा।