{"_id":"5c436c47bdec222be7357794","slug":"31547922503-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड को नौकरियों में वरियता की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड को नौकरियों में वरियता की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट-गाइड को नौकरियों में वरीयता की मांग
मुजफ्फरनगर। स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने नौकरी में वरीयता की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। प्रमाणपत्रों पर अलग से अंक देने की मांग भी रखी गई।
डीएम राजीव शर्मा को राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि स्काउट-गाइड संपूर्ण भारत में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज की सेवा करते हैं। वर्तमान में कुंभ मेला प्रयागराज में प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन, कांवड़ मेला, आगजनी, भूकंप, ट्रेन हादसा आदि हालातों में आगे आकर सेवा और सहयोग करते हैं। कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार और भारतीय रेलवे इनके प्रमाण पत्रों के आधार पर इन्हें वरीयता देते हैं। उत्तर प्रदेश में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में स्नातक एवं परास्नातक में एडमिशन में इनके अधिभार अंक नहीं जोड़े जा रहे हैं। प्रदेश में इन्हें होमगार्ड, पीआरडी, आंगनबाड़ी, आशा, एमबीबीएस, बीएड आदि में वरीयता दिलाई जाए। अनेश कुमार, निशांत, पंकज कुमार, अनुज आदि मौजूद रहे।