फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगर कीर्तन में उमड़े सिख श्रद्धालु

नगर कीर्तन में उमड़े सिख श्रद्धालु

Fri, 11 Jan 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
नगर कीर्तन में उमड़े सिख श्रद्धालु
नगर कीर्तन में बही भक्ति की धारा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरु सिंह सभा ने नगर कीर्तन का आयोजन किया। नगर कीर्तन में महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। नगर कीर्तन में भक्ति की धारा बही।

कड़ाके की ठंड के बीच संगत सुबह पांच बजे गुरुद्वारा गांधी कालोनी में पहुंचनी प्रारंभ हुई। साढे़ छह बजे श्रद्धा और अटूट आस्था के साथ नगर कीर्तन का प्रारंभ हुआ। नगर कीर्तन लिंक मार्ग, भोपा रोड, अंसारी रोड, नावल्टी चौक, शिवजी मूर्ति, झांसी की रानी मार्ग से होते हुए गुरुद्वारा रोडवेज पर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में बैंड की धार्मिक धुनों पर गुरु जी का शबद गायन हुआ। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के छात्रों का बैंड और गदका पार्टी नगर कीर्तन के मुख्य आकर्षण रहे। श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी को भव्य रूप दिया गया। पालकी के आगे पानी छिड़ककर और झाडू लगाकर संगत अपनी श्रद्धा एवं प्रेम भाव व्यक्त कर रहे थे। यहां सबसे अच्छी बात यह रही कि इस दौरान स्वच्छता का कार्य भी संगत ने ही किया। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत हुआ। श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव हनी सेखो ने बताया कि 13 जनवरी को गुरुद्वारा रोडवेज पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजेे तक दीवान सजेगा। देहरादून से रागी भाई ओमवीर सिंह आएंगे। संगतों को कीर्तन से ज्ञानी हरजीत सिंह एवं ज्ञानी जोगा सिंह निहाल करेंगे। नगर कीर्तन में अध्यक्ष सुखदर्शन सिंह बेदी, अमरजीत सिंह सिडाना, वजीर सिंह राजा, सुरजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, मिंटू सिंह, चरणजीत सिंह कोहली, मोहन सिंह सिडाना, रविंद्र सिंह, रणजीत सिंह, हरजीत सिंह गुराया, जोगेंद्र सिंह, सतनाम सिंह खुराना, जोगेंद्र सिंह पुरेवाल, देवेंद्र पाल सिंह सिडाना, गुरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह झांब, रविंद्र सलूजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed