{"_id":"5c37951bbdec22737e6ae8f4","slug":"31547146523-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम, सीओ अपने क्षेत्रों में रहे भ्रमणशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम, सीओ अपने क्षेत्रों में रहे भ्रमणशील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून व्यवस्था की समीक्षा की
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि सभी एसडीएम और क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र में अराजक तत्वों को चिह्नित करने का काम करें।
कलक्ट्रेट के सभाकक्ष में कानून व्यवस्था और बूथों में संवेदनशील और अति संवेदनशील के चयन को लेकर बुलाई गई बैठक में डीएम ने कहा कि संवेदनशील बूथों पर जाकर वहां के मतदाताओं से वार्ता कर ली जाए। अगर उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी है तो तत्काल उस परेशानी को ठीक कराया जाए। मतदाता को अपना मत डालने में किसी भी प्रकार से भय नही लगना चाहिए। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ का चिन्हीकरण करने का काम तेजी के साथ करें। सीओ और एसडीएम स्तर पर इनका सत्यापन होगा। लेखपाल, चौकीदार, चौकी इंचार्ज एवं बीट कांस्टेबल बूथों पर जाकर अराजकतत्वों को चिह्नित कराए। एसडीएम व सीओ संयुक्त रूप से प्रधानों, पूर्व प्रधानों के साथ बैठक कर ले। 20 जनवरी तक प्रक्रिया पूरी करनी है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी देहात आलोक शर्मा, समस्त एसडीएम, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।