{"_id":"5c363d2ebdec2256b37e7b5e","slug":"31547058478-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी की मस्ती में खूब किया गिद्दा और भंगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी की मस्ती में खूब किया गिद्दा और भंगड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पंजाब के प्रसिद्ध त्योहार लोहड़ी का उल्लास अभी से छाने लगा है। फुलकारी क्लब की महिलाओं और बच्चों ने लोहड़ी पर शानदार आयोजन किया। गिद्दा और भंगड़ा कर खूब मस्ती की और एक-दूसरे को त्योहार की अग्रिम बधाई दी।
भोपा रोड पर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में आकर्षक परिधानों में सजी महिलाओं एवं बच्चों का उल्लास देखते ही बनता था। नववर्ष और लोहड़ी मनाते हुए नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। पंजाब के लोकनृत्य गिद्दा और भंगड़ा कर समां बांध दिया। संचालन कर रही किरणदीप कौर ने लोहड़ी पर्व की महत्ता बताया। ढोल की थाप पर महिलाएं एवं पुरुष खूब नृत्य करते हैं। मूंगफली और रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया जाता है। कार्यक्रम में रमा कपूर, शिप्रा पुरी, स्वाति कक्कड़, भावना अरोरा, रेखा अरोरा, टीना बेदी, पूजा कपूर, ईशू सिडाना, ज्योति कक्कड़ आदि मौजूद रहीं।
डांस चैंपियनशिप में जिले के प्रतिभागियों ने जीते मेडल
मुजफ्फरनगर। जम्मू में आयोजित नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जिले के प्रतिभागियों ने दस मेडल जीते। शहर लौटने पर विजेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। हरमन कल्चर एंड एजूकेशन सोसायटी द्वारा आयोजित नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मैजिक डांस एकेडमी के प्रशिक्षितों ने शानदार प्रदर्शन किया। श्रवण कटारिया, वर्षा, प्राची ने गोल्ड, गुनगुन, पुरवा, केशव, ऋचा, रुद्रांश शर्मा ने सिल्वर मेडल जीते। सीमा रानी, सीमा बंसल ने कांस्य मेडल पर कब्जा जमाया। विजेताओं का शहर लौटने पर एकेडमी में स्वागत किया गया। एकेडमी के संस्थापक मोहन अरोरा ने बताया कि चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों से लगभग 115 प्रतिभागी शामिल हुए थे।