Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्कूल की दीवारें देंगी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

स्कूल की दीवारें देंगी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 14 Dec 2018 12:38 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
स्कूल की दीवारें देंगी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
छात्रों को देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बालक देश का भविष्य होते हैं। बाल मन में समाज के प्रति जो छवि अंकित होती है वह आगे तक बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए छात्रों में पर्यावरण, स्वच्छता, जल संरक्षण और नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता के बीज बोए जा रहे हैं। शासन ने स्कूलों की रंगाई-पुताई के लिए बजट जारी किया है, जिसमें जागरूकतापरक वॉल पेटिंग और संभव होने पर फर्श पेंटिंग भी कराने के निर्देश दिए हैं।

जनपद में 1263 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 43141 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शासन ने स्कूलों की रंगाई-पुताई के लिए बजट जारी किया है। छात्र संख्या के हिसाब से सभी स्कूलों को बजट भेज दिया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि स्कूलों की रंगाई-पुताई और छोटी-मोटी मरम्मत के अलावा जागरूकतापरक वॉल पेंटिंग भी कराई जाए। नगर के स्कूलों में वॉल पेंटिंग करा भी दी गई है। स्कूलों में रक्तदान करने, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, बिजली बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ आदि का संदेश देने वाली वॉल पेंटिंग कराई गई हैं। इसके अलावा मिड डे मील का मेन्यू और बाल अधिकार भी दीवारों पर लिखवाए गए हैं। नगर शिक्षा अधिकारी डा. सविता डबराल ने बताया कि स्कूलों में जागरूकतापरक संदेश लिखवाए जा रहे हैं। इससे बच्चों में जागरूकता आती है। बीएसए दिनेश यादव का कहना है कि छात्र संख्या के हिसाब से स्कूलों को बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

छात्र संख्या के हिसाब से जारी किया बजट
छात्र संख्या बजट
1 से 15 तक 12500
100 तक 25000
250 तक 50000
1000 तक 75000
एक हजार से ज्यादा 100000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed