फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गार्ड ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ, ट्रेन रोकी

गार्ड ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ, ट्रेन रोकी

Thu, 20 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
गार्ड ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ, ट्रेन रोकी
गार्ड ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ, घायल युवती के लिए रोकी ट्रेन
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। तहसील के सामने रेलवे लाइन पार करते समय युवती किसी ट्रेन से टकराकर घायल होकर तड़पती रही। इस बीच देहरादून एक्सप्रेस के गार्ड ने यह दृश्य देखकर ट्रेन रुकवा दी। इतना ही नहीं गार्ड ने अपने डिब्बे में घायल युवती का प्राथमिक उपचार किया। गार्ड ने स्टेशन पर घायल युवती को जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने युवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मंसूरपुर के गांव सोंटा निवासी अश्वनी रानी (25) पुत्री ऋषिपाल मेरठ से किसी ट्रेन से खतौली रेलवे स्टेशन पर उतरी। तहसील के सामने रेलवे लाइन पार करते समय अश्वनी ट्रेन से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गई। देहरादून से चलकर दिल्ली को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सायंकाल करीब 6.15 बजे मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही थी। तहसील के सामने घायल युवती को तड़पती देखकर ट्रेन के गार्ड ने ट्रेन रुकवाई। घायल युवती को ट्रेन में अपने डब्बे में ले गया। गार्ड ने डब्बे में घायल युवती का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर घायल युवती को जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी के दरोगा बोबी कुमार व सिपाही रजित कुमार तुरंत घायल युवती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायल युवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जीआरपी ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी थी। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अश्वनी रानी मेरठ में एक ब्लड बैंक में नौकरी करती थी। अब वह ब्लड बैंक बंद हो गया है। इसलिए उसके मालिक से तनख्वाह के पैसे लेने के लिए मेरठ गई थी। इस दौरान ट्रेन करीब पांच मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed