फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शुगर मिल में भुगतान को लेकर किसानों का धरना

शुगर मिल में भुगतान को लेकर किसानों का धरना

Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
शुगर मिल में भुगतान को लेकर किसानों का धरना
बकाया भुगतान को लेकर किसानों का धरना
विज्ञापन

मंसूरपुर। किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शुगर मिल प्रशासनिक कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने में पहुंचे मिल उपाध्यक्ष को किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में मिल उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। मिल उपाध्यक्ष ने सोमवार तक गन्ना भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर किसानों ने धरना समाप्त किया।

मंसूरपुर गन्ना समिति के चेयरमैन अरुण बालियान के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्र के किसानों ने शुगर मिल के प्रशासनिक कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने पर पहुंचे मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित व फैक्ट्री मैनेजर ओएन तिवारी को किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। किसानों का कहना था कि बिना गन्ने के भुगतान के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की फीस भरने के लिए पैसे नहीं है। मिल उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्या को समझते हैं। वे इसको गंभीरता से ले रहे हैं। किसानों का भुगतान करने के लिए गंभीर हैं। जैसे जैसे चीनी बिक रही है, हम पैसा दे रहे हैं। सरकार को जनरेशन प्लांट द्वारा बनाई गई बिजली बेची है, उसका पैसा हमें मिलने वाला है। इस सप्ताह के अंत तक पूरे मार्च का भुगतान कर दिया जाएगा। चेयरमैन ने मिल उपाध्यक्ष की भाकियू नेता नेता चंद्रपाल फौजी से टेलीफोन पर वार्ता कराई। वार्ता के बाद किसानों ने मिल अधिकारियों को सोमवार तक का समय दे दिया। चेयरमैन अरुण बालियान का कहना है कि सोमवार तक यदि भुगतान नहीं हुआ, तो किसान आगे की रणनीति बनाएगा। धरने में जगपाल जोहरा, ओमवीर सिंह, चरण सिंह, रामवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, राजपाल, सोम प्रकाश, मुनेश कुमार, दिनेश कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, सचिव सतीश कुमार, गन्ना विकास निरीक्षक विश्वामित्र पाठक आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेंद्र भगत जी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed