फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, धरना व प्रदर्शन

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, धरना व प्रदर्शन

Tue, 17 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, धरना व प्रदर्शन
हक के लिए रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली। रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में डिपो में धरना-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। कर्मचारियों ने उनकी मांगों के शीघ्र पूरा नहीं होने पर संघ 20 जुलाई को लखनऊ में निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।

रोडवेज डिपो पर प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार से सातवें वेतनमान को एक जनवरी 2018 से लागू करने, संविदा कर्मचारियों को तीन रुपये किलोमीटर अथवा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर समान कार्य का समान वेतनमान दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मांगों के समर्थन में ज्ञापन प्रबंध निदेशक को भेजा। धरने की अध्यक्षता मोहम्मद ताहिरुद्दीन और संचालन संजय मोतला ने किया। धरने पर शाखा मंत्री सुनील कुमार, क्षेत्रीय मंत्री सुरेंद्र कैशियर, अमेश पाल सिंह, कमल सिंह, सुनील दत्त शर्मा, विकास कुमार, विनायक झा, अनोखे लाल, तेजपाल सिंह, कृष्ण चंद शर्मा, गोपाल, प्रवीण त्यागी, अमित कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed