फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आज सील रहेगी जिले की सीमाएं

आज सील रहेगी जिले की सीमाएं

Mon, 28 May 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आज सील रहेगी जिले की सीमाएं
मुजफ्फरनगर। कैराना उप चुनाव को लेकर आज जिले की सीमाएं सील रहेंगी। शामली जाने वाले मुख्य मार्गों समेत जिले में पांच स्थानों पर बेरीकेडिंग बनाई गई है। जहां पर लगातार चेकिंग रहेगी तथा बड़े वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कैराना संसदीय सीट के उप चुनाव में सोमवार को शामली जिले में मतदान होगा। फुगाना, भौराकलां, तितावी, चरथावल थाना क्षेत्रों की सीमाएं शामली जिले से लगती है। इसलिए स्थानीय पुलिस को चेकिंग के आदेश दिए गए है। शामली जाने वाले जिले के मुख्य मार्गो पर गहन चेकिंग के लिए बेरीकेडिंग बनाई गई है। एसपी देहात अजय सहदेव ने बताया कि चरथावल में बिरालसी, तितावी में लालूखेड़ी, भौराकलां में भाजू और मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना में बैरियर लगा कर सघन चेकिंग के आदेश पुलिस को दिए गए है। बड़े वाहनों को शामली की ओर नहीं जाने दिया जाएगा तथा अन्य छोटे वाहनों की गहन चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा बिजनौर जाने वाले दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर गंगा बैराज पर भी बैरियर बनाया गया है, यहां भी वाहनों की गहन चेकिंग की जाएगी। संदिग्ध लोगों को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स और कर्मचारी शामली गए
मुजफ्फरनगर। कैराना उप चुनाव में जिले के कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि जिले से करीब 400 पुलिस कर्मियों को शामली चुनाव में भेजा गया है। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के करीब 200 कर्मचारियों की भी चुनाव में ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed