{"_id":"5ae4bef74f1c1b9c098b715a","slug":"31524940535-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की मासिक बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की मासिक बैठक आयोजित
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं को हताश होने की जरूरत नहीं
खतौली। भाजपा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोच्च पर रहेगा। कहीं भी कार्यकर्ता अपने आपको हताश न समझें। कार्यकर्ताओं का अगर कोई अधिकारी कार्य नहीं करा हो तो इसकी सूचना वरिष्ठ पदाधिकारियों को तुरंत दें। इसके बाद उस अधिकारी से बातचीत कर कार्यकर्ताओं का काम कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई कराई जाएगी। नगर महामंत्री सुरेश आर्य ने कहा कि सरकार ने लोगों को आवासीय सुविधा, 40 लाख शौचालय तथा 36 लाख विद्युत कनेक्शन दिए हैं। विद्युत आपूर्ति 18 घंटे कर दी गई है। 20 करोड़ का गन्ना भुगतान किया गया। वक्ताओं ने कैराना में होने वाले उपचुनाव में कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में दर्पण गुप्ता, मनोज सैनी, विनीत त्यागी, विपिन बागड़ी, रिंकू गुप्ता, सुमित रहेजा, ब्रजेश भंडारी, विनोद राजपूत, सुंदर धारीवाल, संजय जैन, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
ृ