फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक ने फांसी लगा कर जान दी

युवक ने फांसी लगा कर जान दी

Sat, 16 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगा कर जान दी
मनपसंद भोजन नहीं मिलने पर युवक ने जान दी
विज्ञापन

भोपा।
युवक ने घर में मनपसंद भोजन नहीं बनने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने आनन-फानन में युवक का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की शुक्रवार शाम की घटना है। युवक की खाने को लेकर अपनी मां से कहासुनी हो गई। युवक की अपनी मां से नाराजगी यह थी की उसकी पसंद का खाना नहीं बनाया । इसी बात को लेकर मां ने बेटे को थोड़ी डांट लगा दी थी। मां की इस डांट को युवक ने अपने दिल पर लेते हुए जान देन की ठान ली और अपने खेत पर चला गया। वहां पेड़ से लटक कर उसने आत्महत्या कर ली। पड़ोसी किसान जैसे ही अपनी फसल में पानी लगाने गया, तो उसकी नजर पेड़ पर लटके युवक पर पड़ी। किसान ने मृतक युवक की पहचान कर परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे पेड़ से नीचे उतारा । आनन-फानन में शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया है कि कुछ वर्ष पूर्व उसके पिता की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। एसएसआई लेखराज सिंह ने बताया कि पुलिस के पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


योगिनी से 13 वर्ष पहले भी सात लाख ठगने का हुआ था प्रयास
भोपा। फर्जी सेल्सटैक्स ऑफिसर और सिपाही बनकर चार लोगों ने 2006 में राजनंदेश्वरी और उनके गुुरु प्रकाशानंद महाराज पर सात लाख रुपये का टैक्स बताकर धोखाधड़ी से रकम हड़पने का प्रयास किया गया था। योगिनी मां ने मामले को पूरी तरह फर्जी मानते हुए इसकी जानकारी पुलिस दी थी, जिसमें पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो आरोपी भागने में सफल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगिनी मां ने बताया कि 13 वर्ष पहले चार लोग आश्रम में आए, जिनमें से दो व्यक्ति ने अपने आपको सेल्सटैक्स अधिकारी और दो ने सिविल वर्दी में अपने आपको को भोपा थाने के सिपाही होना बताया था। टीम द्वारा यह भी भय दिखाने का प्रयास किया गया था कि अगर रकम नहीं दी तो प्रकाशानंद महाराज को वो गिरफ्तार कर ले जाएंगे। योगनी मां ने उन्हें यह कहते हुए बैठा लिया था कि रकम का बंदोबस्त कर रहे हैं, लेकर चले जाना। घटना की सूचना योगिनी ने छुपके से पुलिस को दे दी। इस भनक के चलते दो आरोपी तो दाएं बाएं हो गये और दो युवकों को आश्रम के कर्मचारियों ने कमरे में बंद कर लिया था। चारों के विरुद्ध थाने पर मुकदमा कायम कराया गया, जिसमें दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

हत्या का मुकदमा दुर्घटना में
तरमीम, आरोपी को जेल भेजा
भोपा। हत्या का मुकदमा दुर्घटना में तरमीम कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव रुड़कली निवासी किशोर ने अपने ही गांव के तीन लोगों पर आरोप लगाया था कि उसके बड़े भाई अशोक को मारपीट के साथ ही उसके ऊपर भैंसा बुग्गी चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की जांच में मामला दुर्घटना का पाया। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले गांव के ही आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed