{"_id":"5ab2a60c4f1c1bc0758b6c66","slug":"31521657356-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व वानिकी दिवस पर बच्चों ने रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व वानिकी दिवस पर बच्चों ने रैली निकाली
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वन विभाग ने फैजाम जूनियर हाई स्कूल के बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल लोगो को पर्यावरण व नदियों के संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी गयी। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार बलोदी ने बताया कि पूरे प्रदेश में जुलाई माह में नौ करोड़ पौधो का रोपण किया जाना है। वहीं, जानसठ रेंज में गंगा नदि के किनारे 1 लाख 22 हजार पौधे लगाये जाने हैं। उधर, किसानों के माध्यम से 1 लाख 20 हजार पौधे रोपित करने के लिये तैयारी की गयी है। रैली के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान टिकौली नाहर सिंह ने भी पर्यावरण के महत्व पर विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर ‘‘गंगा हरितिमा’’ अभियान का भी शुभारंभ वन विभाग ने किया। इस कार्यक्रम में एक व्यक्ति एक वृक्ष का लक्ष्य तय किया गया है। कार्यक्रम में मोहन कुमार बहुखंडी, प्रधानाचार्य शाहनजर, ज्ञानेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, रमेश चंद, शबाब आलम, मोहन लाल, दीपक चौधरी, गोपाल सिंह व सखावत आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन