{"_id":"5ab14fed4f1c1b8f778b694f","slug":"31521569773-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व गौरैया संरक्षण दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व गौरैया संरक्षण दिवस मनाया
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व गौरैया संरक्षण दिवस मनाया
मीरापुर।
वन विभाग द्वारा विश्व गौरैया संरक्षण दिवस के अवसर पर गांव सिकरेडा के प्राथमिक विद्यालय व पौधशाला में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार बलोदी, वन दरोगा मोहन कुमार बहुखंडी, कुंवरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, शबाब आलम ने विचार व्यक्त कर ग्रामीणों और बच्चों को पशु पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण के लिए उनके महत्व की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व गौरैया घरेलू पक्षी के रूप में जानी जाती थी। गौरैया की मधुर आवाज सुनने के लिए आज लोग तरस गए। वन अधिकारी ने पक्षियों के संरक्षण की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सिकरेडा जयप्रकाश ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वन विभाग द्वारा पशु पक्षियों के बचाव के लिये गोष्ठियों का आयोजन किया जाना जरूरी है।