फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बसपा से निकाले गए अनिल और पुरुषोतम

बसपा से निकाले गए अनिल और पुरुषोतम

Mon, 29 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बसपा से निकाले गए  अनिल और पुरुषोतम
बसपा से निकाले गए अनिल और पुरुषोत्तम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बसपा ने दो बार विधायक रहे अनिल कुमार और पश्चिम के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर डॉ पुरुषोत्तम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जिलाध्यक्ष को खुद फोन कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। अचानक हुई कार्रवाई पर दोनों निष्कासित नेताओं ने आश्चर्य जताया है।

बसपा में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी में अंदरूनी तौर पर उठापटक चल रही है। रविवार शाम अचानक जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गौतम ने पत्र जारी कर दो बार विधायक रह चुके अनिल कुमार और मुख्य जोन कोआर्डिनेटर डॉ पुरुषोत्तम को निष्कासित करने की जानकारी मीडिया को दी गई। दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष गौतम का कहना है कि खुद बहन मायावती का फोन उनके पास आया और उन्होंने निष्कासन पत्र जारी करने के निर्देश दिए। निष्कासन का मुख्य कारण क्या है, इस बात की जानकारी उन्हें भी नहीं है। दोनों नेताओं के निष्कासन की सूचना से पार्टी में खलबली मच गई है। इस संबंध में जब पूर्व विधायक अनिल कुमार से बात हुई, तो उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में गंगाराम हॉस्पिटल में हैं। उनकी माता की हालत गंभीर है, उन्हें यह पता नहीं है कि बहनजी ने किस गलती पर उनका निष्कासन किया है। अनिल ने कहा कि मेरे खून में बसपा है। मैं बहन मायावती को ही नेता मानता हूं और आगे भी मानता रहूंगा। मुख्य जोन कोआर्डिनेटर डॉ पुरुषोत्तम ने कहा कि वह खुद आश्चर्यचकित हैं। पार्टी में ईमानदारी के साथ काम कर रहे थे। इतना जरूर हुआ कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राईन से कुछ मामलों को लेकर उनका आमना-सामना हुआ। हमने हमेशा पार्टी हित की बात की है। हमारा क्या दोष है, जानने का प्रयास कर रहे हैं। निष्काषित किए गए दोनों ही पार्टी के कद्दावर नेता है। अनिल कुमार चरथावल और पुरकाजी सुरक्षित सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। इस बार वह पुरकाजी में चुनाव हार गए थे। डॉ पुरुषोत्तम पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर की बड़ी जिम्मेदारी थी। उनका बहनजी से सीधे संपर्क है, ऐसे में दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों हुई, पार्टी में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed