{"_id":"5a26e5624f1c1b3c3d8bbbac","slug":"31512498530-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी सुरक्षा सप्ताह पर रैली का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी सुरक्षा सप्ताह पर रैली का आयोजन
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। नारी सुरक्षा सप्ताह को लेकर कस्बे में कन्या जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं द्वारा नारी सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया। छात्राओं की इस रैली को एडीएम प्रशासन और एसपी देहात ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नारी सुरक्षा सप्ताह पर मंगलवार को कन्या जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं ने इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के पदाधिकारियों के तत्वाधान में नारी जागरूकता रैली का आयोजन किया। छात्राओं की इस रैली को एडीएम प्रशासन हरिशचंद तथा एसपी देहात अजय सहदेव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिलाओं की सुरक्षा हेतु इस जागरूकता रैली के द्वारा महिलाओं को सचेत किया गया कि अब वे अबला नही रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन जारी की गई है। सरकार भी नारी सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। बालिकाओं की यह रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई कन्या जूनियर हाईस्कूल में समाप्त हुई। इस रैली में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी संतोष, एसडीएम कुमार भूपेंद्र, डॉ. राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।