फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डीएम साहब, ईमानदारी से कराएं मतगणना

डीएम साहब, ईमानदारी से कराएं मतगणना

Fri, 01 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
डीएम साहब, ईमानदारी से कराएं मतगणना
डीएम साहब, ईमानदारी से कराएं मतगणना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मतगणना को लेकर कांग्रेस-रालोद के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। इन लोगों ने मतगणना पारदर्शी और निष्पक्ष कराने की मांग को लेकर डीएम को एक ज्ञापन भी दिया। डीएम ने नेताओं को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

नगरपालिका परिषद की मतगणना में संशय और आशंकाओं को लेकर कांग्रेस और रालोद नेता डीएम से मिले। इन नेताओं ने डीएम जीएस प्रियदर्शी से कहा कि अब तक उन्होंने निष्पक्ष तरीके से सभी कार्रवाई की है। मतगणना भी ईमानदारी के साथ पूरी होनी चाहिए। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा नेता जनता के बीच जिस तरह के दावे कर रहे हैं, इससे संशय की स्थिति पैदा हो रही है। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि ईमानदारी में गिनती हो तो चुनाव परिणाम स्वीकार है। किसी भी तरह से दबाव में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। इससे स्थिति ठीक नहीं रहेगी। मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता के साथ पूरा कराया जाना चाहिए। कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद तारिक कुरैशी, शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, पूर्व मंत्री योगराज सिह, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, रुकमेश फौजी, विकास कादियान, रामेंद्र फौजी, अमित गर्ग, अश्वनी चौधरी आदि नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed