फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वार्षिक क्रीडा समारोह में श्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मानित

वार्षिक क्रीडा समारोह में श्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मानित

Wed, 15 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
वार्षिक क्रीडा समारोह में श्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मानित
वार्षिक क्रीड़ा समारोह में श्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मानित
विज्ञापन

मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। शिखर शिक्षा सदन हायर सेकेंड्री स्कूल में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय प्रधानाचार्या रेखा त्यागी के अनुसार सीनियर वर्ग लंबी कूद में अनिल शर्मा, आदित्य गोस्वामी, अनस, लवप्रीत, रिदिमा, गुलफशा, गोला फेंक में रितिक चौधरी, अनंत शर्मा, मोंटी कपासिया, कनक, रिदिमा, इकबाल कौर, बैडमिंटन में अभिनव, नयनवीर, सैफर्रहमान, आयुष, संजना, मंत्रण, खोखो में खुराना, रमन हाउस, कबड्डी में भास्कर व रमन, क्रिकेट में रमन व रामानुज, वालीबॉल में रामानुज व भास्कर हाउस को पुरस्कृत किया गया। प्राइमरी विंग में अशरफ जैदी, कोनेन हैदर, नमरा, कामाक्षी, बिलाल, आयशा, अंशू, प्रियांशू, शाजिया, अरमान, मुंतजिर को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मोहम्मद मेहंदी, राजेश शर्मा, रीना चौधरी, पूजा अरोरा, श्वेता, संगीता, पूनम शर्मा, प्राची, रवि, प्रताप मोहित सोनू आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन

दो मनचलों को जेल भेजा
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दस दिन पहले कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ दो लड़कों ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले में पीड़िता की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी अंशुल उर्फ पप्पू पुत्र रामनिवास तथा तरुण पुत्र सुक्का को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकौला मिल ने जारी किया भुगतान
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। टिकौला चीनी मिल ने चालू गन्ना पेराई सत्र का प्रथम भुगतान छह करोड़ 34 लाख रुपये संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया है। मिल के अधिशासी अध्यक्ष रवि कुमार कथूरिया ने बताया कि मिल ने एक नवंबर से सात नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का संपूर्ण भुगतान जारी कर दिया।

हादसे में बाइक सवार घायल
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। गांव कुतुबपुर के निकट बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। बाइक सवार युवक आकाश पुत्र अजब सिंह निवासी चांदसमंद बाइक से मीरापुर की ओर आ रहा था। कुतुबपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को सीएचसी जानसठ में उपचार दिलाया। बाद में उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed