{"_id":"59c7fb8e4f1c1b37688b6552","slug":"31506278286-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसात के चलते मकानों छत और दीवारें गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसात के चलते मकानों छत और दीवारें गिरी
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात में मकान गिरे, महिला घायल
मुजफ्फरनगर/मीरापुर।
तीन दिनों से हो रही भारी बरसात मेें जनजीवन प्रभावित रहा। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई, वहीं मकानों की छतें और दीवारें भी गिरने से नुकसान हुआ।
शहर में लद्दावाला में नसीम के कच्चे मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। शहर से सटे रामपुर तिराहे पर साईं कृपा रेस्टोरेंट की करीब डेढ़ सौ फीट दीवार भरभरा कर गिर गई। संचालक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि दीवार गिरने से करीब पांच लाख रुपये की क्षति पहुंची है।
मीरापुर के गांव मुकल्लमपुरा निवासी सोमपाल पुत्र श्यामू के मकान में नीम का एक पुराना पेड़ खड़ा था। भारी वर्षा के चलते रविवार सुबह करीब सात बजे पेड़ गिर गया। इसके नीचे एक भैंस, एक कटिया व दो बछिया बंधी थीं, हादसे में सभी घायल हो गए। इसी पेड़ की चपेट में आने से गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मोहल्ला पछाला निवासी कर्णपाल पुत्र भुगन सिंह के मकान की छत गिर गई। इसके मलबे में दबकर कर्णपाल की पत्नी संगीता को चोट आयी। उधर, भारतीय स्टेट बैंक के पीछे नई बस्ती निवासी मुस्तफीजुर्रहमान का मकान भी वर्षा के कारण ढह गया। इसके मलबे में दबकर हजारों रुपये का घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। सभी पीड़ितों ने डीएम से क्षतिपूर्ति की मांग की है।