{"_id":"59c16a9f4f1c1b9c688b5677","slug":"31505847967-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री रामलीलाओं का शुभारंभ हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री रामलीलाओं का शुभारंभ हुआ
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीलाओं का शुभारंभ हुआ
मोरना (मुजफ्फरनगर)। ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साहपूर्वक धार्मिक श्रद्धा व आस्था के साथ श्री रामलीलाओं का मंचन का शुभारंभ हो गया है।
मोरना के चौक बाजार में ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर रामलीला का उद्घाटन किया। इस मौके पर संजय माहेश्वरी, जगपाल सिंह, दरयाव सिंह, कृष्ण अवतार माहेश्वरी, देवेन्द्र सिंह, सुशील माहेश्वरी, विमल माहेश्वरी, पंकज माहेश्वरी, डॉ. भार्गव, ब्रजमोहन पालीवाल आदि लोग उपस्थित रहे। भोकरहेड़ी के लक्सर मार्ग पर प्रोजेक्टर द्वारा दिखाई जाने वाली रामलीला का शुभारंभ बाबा खिचड़ी वाले आश्रम के महंत धर्मदास जी महाराज न किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, ललित सहरावत, इंद्रपाल शास्त्री, देवराम भगतजी, रविंद्र, सतेंद्र, हरेंद्र सिंह नत्थू सिंह आदि उपस्थित रहे। गांव भुवापुर में आयोजित की जाने वाली रामलीला का शुभारंभ हवन यज्ञ के उपरांत महाआरती के साथ किया गया। श्रीराम लीला के प्रथम दिन श्रवण कुमार का दृश्य, सीता स्वयंवर आदि का मंचन किया गया। रामलीला के संचालक लखीराम संरक्षक डॉ. मोहनलाल, बलराम प्रधान कोषाध्यक्ष, ब्रजवीर प्रजापति, सचिन, डा. सुरेशपाल, राजकुमार, जयपाल, वेदप्रकाश, डॉ. दिनेश धीमान, सुधीर प्रजापति, सुजान सिंह, डॉ. धनवीर सिंह, मास्टर दिलेराम मौजूद रहे।