{"_id":"595940344f1c1b8c1a8b4b8d","slug":"31499021364-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाराती घायल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाराती घायल, हंगामा
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बराती घायल, हंगामा
खतौली। गंगनहर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो बराती घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। बरातियों ने अस्पताल में चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। गंभीर अवस्था में घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
गांव पुट्ठा से रतन वाटिका में बरात आई हुई थी। दूल्हे का भाई राहुल पुत्र अनिल व एक अन्य बराती गुलाब पुत्र सतबीर को बाइक पर साथ लेकर बाजार से जयमाला लेने के लिए आ रहा था। गंगनहर के पास तेजी से आ रही वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों बराती घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर अन्य बराती अस्पताल में पहुंचे। बरातियों ने अस्पताल में चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने बरातियों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।