{"_id":"60329f998ebc3ee90e381f91","slug":"306-bridges-and-culverts-will-be-rejuvenated-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt5265304102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 306 पुल और पुलिया का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 306 पुल और पुलिया का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के जलशक्ति विभाग के तहत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की नहरों पर जिले में 306 पुल और पुलिया का जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण का शिलान्यास सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन किया। एनआईसी में प्रदेश के दोनों राज्यमंत्री और विधायक मौजूद रहे।
जिले में सिंचाई विभाग द्वारा नहरों की 229 पुल और पुलिया का जीर्णोद्धार और 77 के पुनर्निर्माण सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे हैं। इन कार्यों का ऑनलाइन शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। जिले में इन पुल और पुलिया का कायाकल्प होने से आवागमन के दौरान काफी लोगों को सुविधा होगी। साथ ही यात्रियों की यात्रा भी काफी सुगम हो जाएगी। इन पुलों का मरम्मत काफी दिनों से नहीं होने के कारण लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यमंत्री विजय कश्यप, विधायक विक्रम सैनी, प्रमोद उटवाल मौजूद रहे। विधानसभा क्षेत्र बुढ़ाना में 47, विधानसभा चरथावल क्षेत्र में 37, पुरकाजी में 62, मीरापुर में 108, खतौली में 52 पुल-पुलियों का जीर्णोद्धार और निर्माण होगा। इनमें 229 का जीर्णोद्धार एवं 77 पुनर्निर्माण होगा। डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।