फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   3046 patients got treatment in Chief Minister's Arogya Melas

Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 3046 मरीजों ने कराया उपचार

Mon, 05 May 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
3046 patients got treatment in Chief Minister's Arogya Melas
फोटो-
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव लोगों को परेशान कर रहा है। बार-बार मौसम बदलने के कारण कई प्रकार की बीमारियां लोगों को घेर रही हैं। एलर्जी और सांस की बीमारी के साथ वायरल बुखार के चलते उल्टी की समस्या भी सामने आ रही है। रविवार को जनपद के 50 स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें 3046 मरीजों ने पहुंचकर अपना उपचार कराया।


गर्मी बढ़ने के साथ ही दिन के तापमान में वृद्धि हुई थी, लेकिन तीन दिन पहले बारिश से तापमान में गिरावट महसूस की गई। गर्मी के बाद अचानक तापमान में आई गिरावट से एलर्जी पीड़ित मरीजों की दिक्कत बढ़ गई। सांस के मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनपद मेंं लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में एलर्जी और सांस के रोगियों की भी संख्या काफी रही। जनपद के 50 स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगे आरोग्य मेलों में 3046 मरीजों ने उपचार पाया। इनमें 1106 पुरुष, 1087 महिलाएं और 853 बच्चों ने चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार पाया। इनमें 555 मरीज त्वचा रोग से पीड़ित रहे। एलर्जी पीड़ित और सांस के रोगियों की संख्या भी 800 से अधिक रही। वहीं सैकड़ों मरीज बुखार, उल्टी-दस्त, अन्य रोग से पीड़ित पाए गए। सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि मौसम बदलने से एलर्जी और सांस के मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिन हैं, यदि हीट वेव चलती है तो लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने हीट वेव से बचाव के लिए दोपहर के समय घर पर ही रहने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



32 मरीजों की जांच कर दवाइयां दीं



पुरकाजी। क्षेत्र के गांव शेरपुर खादर पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

मेले में बुखार, जुकाम, सर्दी, खांसी, एलर्जी, मधुमेह, चर्म रोग, रक्तचाप व गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। 18 पुरुषों, 6 महिलाओं और 8 बच्चों सहित कुल 32 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गईं। मेले में डॉ़ अरुण कुमार, फार्मेसिस्ट मनोज वर्मा, पवन जाटव, नीलम देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed