फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   300 people stranded in Delhi-Ghaziabad came from Utkal

दिल्ली-गाजियाबाद में फंसे 300 लोग उत्कल से आए

Tue, 24 Mar 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
300 people stranded in Delhi-Ghaziabad came from Utkal
बांद्रा एक्सप्रेस से आये यात्रियों की थर्मल स्कैनिगं करते चिकित्सक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिल्ली-गाजियाबाद में फंसे 300 लोग उत्कल से आए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली और गाजियाबाद में फंसे जिले के काफी लोग सोमवार को देहरादून-ब्रांद्रा और उत्कल एक्सप्रेस से यहां पहुंचे। बांद्रा में महाराष्ट्र से भी काफी संख्या में लोग यहां आए। तीन दिन पहले चली ये दो ट्रेन ही रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अब 31 तक रेलवे स्टेशन पर कोई यात्री ट्रेन नहीं आएगी।
दिल्ली और गाजियाबाद में जो स्टूडेंट और काम करने वाले लोग फंसे थे, उनके लिए बांद्रा और उत्कल एक्सप्रेस सहारा बनी। सुबह के समय बांद्रा से जहां 200 के लगभग यात्री यहां पहुंचे, वहीं उत्कल एक्सप्रेस से 300 से अधिक यात्री जिले में पहुंचे। इनमें से कई ऐसे स्टूडेंट भी थे, जिनके कॉलेज बंद हो चुके हैं और वह गाजियाबाद और नोयडा में परेशान थे। इसी के साथ वे युवा भी दिखाई दिए जिनकी कंपनी ने छुट्टियां कर दी हैं और वह दिल्ली में ही फंसे थे। इनके परिवार के लोग भी इन्हें रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। सोमवार को प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के नाम और पते पुलिस ने दर्ज किए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी की थर्मल स्कैनिंग की गई।
विज्ञापन

अब नहीं आईगी 31 तक कोई ट्रेन
मुजफ्फरनगर। भारतीय रेलवे के द्वारा ट्रेनों का आवागमन 31 मार्च तक बंद किए जाने के कारण शहर के रेलवे स्टेशन पर स्थित टिकट खिड़की पर ताला लटक गया है। सोमवार को टिकट खिड़की के बाहर ताला लटका मिला और टिकट खिड़की भी बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed