फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   300 directors elected unopposed, elections for 267 posts

Muzaffarnagar News: निर्विरोध चुने गए 300 संचालक, 267 पदों के लिए चुनाव

Fri, 17 Mar 2023 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
300 directors elected unopposed, elections for 267 posts
मोरना सहकारी समिति पर जांच करते सचिव रविता मलिक, चुनाव अधिकारी कुलदीप सिंह।
65 किसान सहकारी समितियों में चल रही चुनाव की प्रक्रिया
विज्ञापन

618 प्रत्याशी ही रह गए चुनाव मैदान में, चुनाव चिह्न भी आवंटित
03 समितियों में सभी संचालक निर्विरोध चुने गए
18 मार्च को होने वाले चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में सहकारी समितियों के चुनाव में नाम वापसी के बाद 300 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। अब केवल 267 संचालकों के पद पर ही चुनाव होगा। चुनाव मैदान में 618 प्रत्याशी रह गए हैं। चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। एआर को-आपरेटिव रत्नाकर ने बताया कि भौराखुर्द, कुटबी और कुरथल साधन सहकारी समिति पर सभी संचालक निर्विरोध चुने गए हैं।

जिले की 65 किसान सहकारी समितियों में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी के लिए दिनभर गहमागहमी रही। समिति की राजनीति से जुड़े लोग संचालकों को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए गुुना-भाग करते रहे। सभापति और उपसभापति के चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशी भी खूब सक्रिय नजर आए। नाम वापस लिए जाने के बाद कुल 300 संचालक निर्विरोध चुने गए हैं। अब जिले में 267 संचालकों के पदों पर ही चुनाव होगा। 267 पदों के लिए 618 प्रत्याशी मैदान में है। प्रशासन ने 18 मार्च को होने वाले चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौ पद रिक्त रह गए
जिले में संचालकों के नौ पद रिक्त भी रह गए हैं। कुल 576 संचालक चुने जाने थे, जिनमें केवल 567 पर ही नामांकन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed