फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   3.75 lakh robbery case fake from Divyang

दिव्यांग से 3.75 लाख लूट की सूचना से मचा हड़कंप

Fri, 13 Nov 2020 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
3.75 lakh robbery case fake from Divyang
दिव्यांग से 3.75 लाख लूट का मामला फर्जी निकला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। गांव कमालपुर में ग्राहक सेवा केंद्र दिव्यांग संचालक से दो बदमाशों द्वारा बृहस्पतिवार शाम 3.75 लाख रुपये लूटे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। पूछताछ में विरोधाभास पाए जाने पर हुई जांच में मामला देर रात फर्जी पाया गया, जिसके चलते पुलिस अब झूठी सूचना देने वालेे के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव दुल्हेरा निवासी दिव्यांग हरीश कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सामने पीएनबी का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। बृहस्पतिवार शाम करीब 7.15 बजे हरीश ने पुलिस कंट्रोल रूम को कमालपुर स्थित इंटर कॉलेज के सामने दो बदमाशों द्वारा 3.75 लाख रुपये लूटने की सूचना दी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ करते हुए बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में ही दिव्यांग के बयानों में विरोधाभास मिले, जिस पर उससे पूरी जानकारी ली गई तो मामला फर्जी पाया गया। इनमें नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी द्वारा दिए गए तीन लाख रुपये भी दिव्यांग ने बैंक में जमा नहीं करने की बात कही। दिव्यांग से ग्राहक सेवा केंद्र का बैंक रिकॉर्ड मांगा गया तो उसमें भी लूटे गए रुपयों की पुष्टि नहीं हो सकी। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि दिव्यांग द्वारा दी गई जानकारी की किसी भी आधार पर पुष्टि नहीं हो पा रही है। उसके गांव में भी जाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसके विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं। प्रथम दृष्टया जांच में मामला फर्जी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed