फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   29 corona infected found in the district

जिले में 29 कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 13 Nov 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
29 corona infected found in the district
जिले में 29 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में बृहस्पतिवार को 29 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 22 मरीजों को ठीक होने के कारण छुट्टी दे दी गई है।

सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 1283 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन मरीजों को बेगराजपुर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश देकर होम आइसोलेट भी किया गया है। बृहस्पतिवार को सामने आए पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6,239 पहुंच गई है, जिनमें से अब तक 5,839 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में जिले में 22 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 314 हो गई है। वहीं, अब तक जनपद में 84 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तब 1,58,889 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1,52,650 नेगेटिव आए हैं। वहीं, अब जिले में एक हजार सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed