फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mid-day mill was not even distributed on second day in Muzaffarnagar colleges

दूसरे दिन भी नहीं बंटा मिड-डे मिल, 28 हजार छात्र-छात्राएं रहे भूखे, खाने में मिला था मरा हुआ चूहा

Fri, 06 Dec 2019 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mid-day mill was not even distributed on second day in Muzaffarnagar colleges
मिड-डे मिल में निकला था मरा हुआ चूहा - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचैंडा में मिड-डे मील में मृत चूहा मिलने के मामले में प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से शिक्षकों में रोष है। इसके चलते शिक्षकों ने इंटर कॉलेजों की जूनियर कक्षाओं में दूसरे दिन भी मिड-डे मील का वितरण नहीं होने दिया। जिले के करीब 75 इंटर कॉलेजों में 28 हजार छात्र छात्राएं भूखे रहे।

विज्ञापन


गत मंगलवार को मुस्तफाबाद पचैंडा के जनता इंटर कॉलेज में मिड-डे मील की दाल में मृत चूहा मिला था। जिला प्रशासन ने मिड-डे मील का वितरण करने वाली संस्था जन कल्याण सेवा समिति हापुड़ के साथ ही प्रधानाचार्य विनोद कुमार, शिक्षक संजीव कुमार, मुन्नू प्रसाद एवं बबीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके विरोध में इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने मिड-डे मील का वितरण बंद करा दिया।
विज्ञापन


जिले के 75 इंटर कॉलेजों में कक्षा आठ तक के करीब 28 हजार छात्रों के लिए तीन एनजीओ की तैनाती थी। भोजन में चूहा निकलने के बाद जन कल्याण समिति हापुड़ को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है, जबकि बदायूं की यूनाइटेड संस्था तथा मेरठ के श्री बालाजी एनजीओ से भी भोजन वितरण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चौंकाने वाली है मिड-डे मिल की सच्चाई, अखिलेश ने ट्वीट कर कहा- बच्चों के जीवन से न खेले सरकार

डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के खिलाफ गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने मिड-डे मील वितरण से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक इसका कोई समाधान नहीं होगा, तब तक इंटर कॉलेजों में मिड-डे मील नहीं बांटा जाएगा।

उधर, श्री बालाजी एनजीओ के हेमंत कुमार ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को मिड-डे मील में दाल रोटी बनवाई थी, लेकिन कॉलेजों में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों ने वितरण कराने से इंकार कर दिया। इसलिए बनाया गया भोजन गोशाला में भिजवाना पड़ा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed