फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौंकाने वाली है मिड-डे मिल की सच्चाई, अखिलेश ने ट्वीट कर कहा- बच्चों के जीवन से न खेले सरकार

Wed, 04 Dec 2019 02:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Dec 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
Case filed against the Principal and three teachers after dead rat found in mid-day meal
मिड-डे मिल में मिला मरा हुआ चूहा - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में मिड-डे मील में मरा हुआ चूहा मिलने के मामले में अफसरों ने संस्था के साथ ही स्कूल प्रधानाचार्य एवं तीन शिक्षकों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, डीएम ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देश दिए हैं।

Case filed against the Principal and three teachers after dead rat found in mid-day meal
मिड-डे मिल में निकला मरा हुआ चूहा - फोटो : अमर उजाला

मिड-डे मील समन्वयक विकास त्यागी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मिड-डे मील का वितरण करने वाली संस्था जन कल्याण सेवा समिति हापुड़ के अतिरिक्त प्रधानाचार्य विनोद कुमार, सहायक अध्यापक संजीव कुमार, मुन्नू प्रसाद एवं बबीता को भी नामजद किया गया है। मिड-डे मील में आए भोजन को गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया गया। आईपीसी की धारा 269 और 273 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन धाराओं में छह माह की सजा एवं जुर्माने का प्राविधान है। वहीं इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर रहा कि भाजपा सरकार से आग्रह है कि वो अपना पेट कहीं और से भर ले पर बच्चों के जीवन से न खेले।
 

 

मिड-डे मील को शिक्षक ने चखा था

Case filed against the Principal and three teachers after dead rat found in mid-day meal
ये बच्चे हुए बीमार - फोटो : अमर उजाला

मिड-डे मील को शिक्षक मुन्नू प्रसाद ने भी चखा था। कुछ छात्रों ने भोजन खाना शुरू ही किया था कि एक छात्र की प्लेट में मरा हुआ चूहा दिखाई दिया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत सूचना अफसरों को दे दी और बच्चों को उपचार के लिए भी भेजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिड डे मील के साथ परोस दिया मृत चूहा

Case filed against the Principal and three teachers after dead rat found in mid-day meal
डीएम ने ली मामले की जानकारी - फोटो : अमर उजाला

शहर से सटे गांव मुस्तफाबाद पचैंडा स्थित जनता इंटर कॉलेज में मिड-डे मील में दाल-चावल के साथ मरा हुआ चूहा परोस दिया गया। दाल चावल का सेवन करने से एक शिक्षक और नौ छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उनका उपचार कराया गया। मामले को लेकर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Case filed against the Principal and three teachers after dead rat found in mid-day meal
ये बच्चे हुए बीमार - फोटो : अमर उजाला

बीमार लोगों के नाम
शिक्षक मुन्नू, कक्षा छह के छात्र हर्ष, हिमांशु, आशू, देवांश, अमन, शिवम, सागर, हंस एवं प्रशांत हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed